फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बायलॉज कमेटी फाइनल करेगी शहर में व्यवसाय की सालाना दर

बायलॉज कमेटी फाइनल करेगी शहर में व्यवसाय की सालाना दर

Tue, 20 Jun 2017 12:00 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
बायलॉज कमेटी फाइनल करेगी शहर में व्यवसाय की सालाना दर
बरेली।
विज्ञापन

डेयरी को शहर से निकालने के लिए नगर निगम की बायलॉज कमेटी अपनी अंतिम मुहर लगाएगी। 21 जून को होने वाली बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें नगर निगम सीमा में व्यवसाय करने वालों की सालाना दरें भी बढ़ाए जाने पर विचार होगा। हालांकि यह दरें तय हो चुकी हैं सिर्फ इस पर कमेटी अपना अंतिम निर्णय देगी। इसके बाद इसे बोर्ड में पास करके शासन को भेजा जाएगा।

बायलॉज कमेटी यानी उपविधि नियमावली समिति की बैठक 21 जून को अपराह्न तीन बजे मेयर कक्ष में होगी। इसमें मेयर के साथ नगर आयुक्त, पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल, विकास शर्मा, आलोक तायल, मिराज अंसारी, मो. सलीम, शालिनी जौहरी, सुखदेश कश्यप शामिल हैं। पिछले साल हुई बैठक में कई नए व्यवसाय को कमेटी ने सालाना टैक्स में जोड़ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बिंदू डेयरी पालकों का शामिल है। इनको शहर से बाहर निकालने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना कर तय किया गया है। अगर डेयरी बाहर नहीं गई तो जुर्माना लगेगा। पुश्तैनी मकान बेचने पर भी ज्यादा कर लगेगा। पहले मकान बेचने पर पांच रुपये की पर्ची कटती थी, अब दो हजार रुपये की वसूली होगी। अगर मकान पैतृक नहीं है तो 5000 रुपये लगेंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, मेडिकल वेस्ट और फेरी नीति पर भी कमेटी चर्चा करेगी।
विज्ञापन


कमेटी द्वारा प्रस्तावित दरें
व्यवसाय प्रस्तावित दरें
डेयरी 500 रुपये प्रतिदिन
हॉस्टल 1000 प्रतिवर्ष
वाटर कूलर सप्लायर 2000
कोचिंग सेंटर 20000
पेट्रोल पंप 2000
गैस एजेंसी 2000
रेस्टोरेंट 500 फीट 1000
रेस्टोरेंट इससे अधिक 2000
प्रिंटिंग प्रेस 1000
मीट व मुर्गा विक्र्रेता 1000
फैक्ट्री लघु 2000
फैक्ट्री भारी 5000
छत व जमीन पर टॉवर 3000
टेंट हाउस 1000
दो पहिया शोरूम 1000
चार पहिया शोरूम 4000
कुत्ता पालन 100
ई रिक्शा 500
केबल आपरेटर 10,000
जिम 2000
सबमर्सिबल 1000 प्राइवेट
सबमर्सिबल 5000 व्यवसायिक
सराफा रिफाइनरी शहर से बाहर
ट्रैक्टर ट्राली शहर से बाहर
(नोट- सभी दरें प्रतिवर्ष रुपये के हिसाब से ली जाएंगी। अधिकतर में निगम पहले कोई टैक्स नहीं लेता था।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed