फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3895 road accidents in 15 months in the division, 1965 lives lost

Bareilly News: मंडल में 15 महीने में 3895 सड़क हादसे, 1965 की गई जान

Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
3895 road accidents in 15 months in the division, 1965 lives lost
बरेली। मंडल के चारों जिलों में जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच 3,895 सड़क हादसे हुए। इनमें 1965 लोगों ने जान गंवाई, जबकि 3088 लोग घायल हुए। सबसे ज्यादा हादसों की वजह ओवर स्पीडिंग रही। यह जानकारी देते हुए एडीजी रमित शर्मा ने डिजिटल मंच पर ‘परवाह अभियान’ शुरू किया है। हादसे रोकने और यातायात सुगम बनाने के लिए एडीजी का डिजिटल पीआरओ जारविस भी लोगों को जागरूक कर रहा है। वह लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स दे रहा है।
विज्ञापन

15 महीने में हादसों का ब्योरा
बरेली : 1416 हादसे, 608 मौत, 1377 घायल

बदायूं : 774 हादसे, 503 मौत, 572 घायल
शाहजहांपुर : 1125 हादसे, 579 मौत, 703 घायल
पीलीभीत : 580 हादसे, 275 मौत, 436 घायल
-----

सड़क हादसों की मुख्य वजह
ओवर स्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, यातायात नियमों की अनदेखी।

केयर अभियान की मुख्य बातें
हेलमेट पहनें। सीट बेल्ट लगाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। तेज रफ्तार से बचें।
पुलिसिंग और तकनीक से कर रहे प्रयास
डिजिटल पीआरओ जारविस एआई और पुलिसिंग का समन्वय है। वह भविष्य में न केवल अपराध नियंत्रण, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बनेगा। एआई इन्फ्लुएंसर भी सरकारी अभियानों, साइबर सुरक्षा और डिजिटल नैतिकता के प्रसार में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बेसिक पुलिसिंग के साथ तकनीक के संगम से यातायात सुरक्षा के लिए भी काम किया जा रहा है। - रमित शर्मा, एडीजी जोन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed