{"_id":"6926188c8973301aa60b053e","slug":"362-lakh-electricity-consumers-have-dues-of-rs-1400-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-773825-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 3.62 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 1400 करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 3.62 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 1400 करोड़ का बकाया
विज्ञापन
बरेली। जिले के 3.62 लाख उपभोक्ताओं पर 1400 करोड़ रुपये का बकाया है। इन उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को सर्किट हाउस में बैठक कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान के बारे में भी बताया।
बैठक की अध्यक्षता सांसद छत्रपाल गंगवार ने की। उन्होेंने अधिकारियों से कहा कि सरकार ने बिजली बिल राहत योजना लागू की है, इसका फायदा अधिक से अधिक लोगों को हो। योजना का प्रचार प्रसार कराएं।
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि तीन चरणों में योजना चलेगी। यह चरण शासन स्तर से तय हुए हैं, जिसमें पहला एक दिसंबर से 31 दिसंबर, दूसरा एक जनवरी से 31 जनवरी और तीसरा एक फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगा। पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
एकमुश्त भुगतान, 750 रुपये मासिक भुगतान और 500 रुपये मासिक किस्त में भुगतान का विकल्प चुना जा सकता है। इस योजना का लाभ ऐसे उपभोक्ताओं को भी मिलेगा जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल जमा नहीं किया है, जिनकी आरसी कट चुकी है। संवाद