{"_id":"6a2e4589ca18c48566019401","slug":"36-villages-to-be-connected-to-the-bareilly-mathura-highway-via-service-lane-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्विस लेन के जरिए बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ेंगे 36 गांव, 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्विस लेन के जरिए बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ेंगे 36 गांव, 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत
Sun, 14 Jun 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:39 AM IST
सार
बरेली के 36 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन गांवों को सर्विस लेन बनाकर बरेली-मथुरा हाईवे से जोड़ा जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक और बिथरी चैनपुर विधायक ने शनिवार को निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट किया।
विज्ञापन
एनएचएआई परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला के साथ ड्राइंग देखते विधायक राघवेंद्र शर्मा।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अखा समेत 36 गांवों की करीब 50 हजार आबादी को बड़ी राहत दी है। सर्विस लेन बनाकर इन गांवों को हाईवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने शनिवार को निरीक्षण के बाद स्पष्ट कर दिया कि इन गांवों के संपर्क मार्गों से आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोगों ने विधायक को बताई थी समस्या
बरेली से बदायूं, मथुरा तक जाने वाले मार्ग को आठ लेन चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण के चलते कई जगहों पर संपर्क मार्गों को बंद कर दिया गया है। अखा, ढका, अलीगंज, बिशारतगंज, गैनी आदि गांवों के लोगों को डर था कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। शनिवार को परियोजना निदेशक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक के साथ संपर्क मार्गों को देखा।
विज्ञापन
चौराहे का भी होगा निर्माण
भाजपा विधायक ने कहा कि अभी यह रास्ता पांच से छह मीटर चौड़ा है। इसे और चौड़ा कराना जरूरी है। वार्ता के दौरान तय हुआ कि सर्विस लेन बनाकर इस मार्ग को हाईवे से जोड़ा जाएगा। बीच में एक चौराहे का भी निर्माण होगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके। विधायक ने बताया कि 36 गांवों के लोगों की समस्या को देखते हुए सर्विस रोड और चौराहा बनाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन