फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 villages of Bareilly will be included in the limits of development Authority

Bareilly News: विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल होंगे 35 गांव, विकसित होंगी नई कॉलोनियां

Tue, 20 Feb 2024 07:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 07:41 AM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण की सीमा में 35 गांव और शामिल होंगे। इससे आने वाले कुछ दिनों में बड़े बदलाव दिखेंगे। नई टाउनशिप विकसित करने के साथ नियोजित विकास को विस्तार मिलेगा। नई कॉलोनियां विकसित हो सकेंगी। 

विज्ञापन
35 villages of Bareilly will be included in the limits of development Authority
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की आंवला, फरीदपुर और सदर तहसील के 35 गांव विकास प्राधिकरण की सीमा में जल्द शामिल होंगे। महायोजना के अंतर्गत यह विस्तार होने जा रहा है। इन्हें शामिल करने की मौखिक घोषणा बहुत पहले की गई थी, लेकिन अधिसूचना नहीं हो सकी थी। अब चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन स्तर से आपत्तियों को भी दूर कराया गया है।

विज्ञापन


शासन स्तर से अगर अधिसूचना जारी हो जाती है तो आने वाले कुछ दिनों में बड़े बदलाव दिखेंगे। नई टाउनशिप विकसित करने के साथ नियोजित विकास को विस्तार मिलेगा। नई कॉलोनियां विकसित हो सकेंगी। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार कहते हैं कि इन गांवों में बीडीए विकास कराएगा। सड़कें बनेंगी। जल निकासी के इंतजाम होंगे। इन गांवों के क्षेत्र में अगर कोई नया मकान बनाना चाहता है तो उसे प्राधिकरण से नक्शा पास कराना पड़ेगा। अधिसूचना की प्रक्रिया शासन स्तर पर है।

विज्ञापन

इन गांवों को जोड़ा गयासदर तहसील के गांव: लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।
आंवला तहसील के गांव : अखा एहतमाली, अखा मुस्तकिल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुइयां, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।
फरीदपुर तहसील के गांव : दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुइया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि रजऊ परसपुर में औद्योगिक विकास हो रहा है लेकिन बीडीए चाहकर भी काम नहीं करा पाता है। अब अधिसूचना होने के बाद रजऊ परसपुर ही नहीं 35 गांवों में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed