{"_id":"678ec62233b1cf712f027904","slug":"35-km-will-be-built-with-rs-1150-crore-long-drain-there-will-be-no-waterlogging-bareilly-news-c-4-lko1064-565121-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 11.50 करोड़ से बनेगा 3.5 किमी. लंबा नाला, नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 11.50 करोड़ से बनेगा 3.5 किमी. लंबा नाला, नहीं होगा जलभराव
विज्ञापन
बरेली। 11.50 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किमी. लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे कुर्मांचल नगर व सौ फुटा रोड पर जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 15वें वित्त आयोग से मिले अनुदान को लेकर निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 60 करोड़ के विकास कार्याें को स्वीकृति दी गई है।
नगर निगम परिसर में स्थित महापौर कार्यालय में सोमवार शाम साढ़े चार बजे बैठक हुई। अधिकारियों के मुताबिक, एयरफोर्स रोड पर स्थित कॉलोनियों के हित में नाला निर्माण का निर्णय लिया गया है। नाला बनने से कुर्मांचल नगर समेत नार्थ सिटी, आकांक्षा एन्क्लेव, मुंशीनगर, वीर सावरकर नगर व अन्य इलाकों में जलभराव से निजात मिलेगी।
शहर के छोटे-बड़े लगभग तीन सौ पार्काें की दशा को भी सुधारा जाएगा। ओपन जिम, सड़कों, नालियों आदि के निर्माण कराए जाएंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, डलावघरों की सफाई समेत शहर की स्वच्छता पर धनराशि खर्च की जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एसटीपी को भी इस बजट में शामिल किया गया है। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
22 तक पता चलेगा किस विभाग को कितनी मिली रकम
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने बताया कि अभी प्रारंभिक बैठक हुई है। अब दूसरी बैठक में प्रशासन और बीडीए के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद साफ हो जाएगा कि किस विभाग को कितनी रकम आवंटित होगी। कितनी लागत से कौन-कौन से काम होने हैं? रकम आवंटन के बाद विभाग स्वयं तय करेंगे।
--
बैठक में 60 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं। कुर्मांचल नगर से डेलापीर और पीलीभीत रोड तक नाला बनने से वहां की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्याओं से निजात मिलेगी। - उमेश गौतम, महापौर
प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें पार्कों का सुंदरीकरण, नालियों, सड़कों व ओपन जिम का निर्माण शामिल है। जल्द ही टेंडर कराएं जाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद