फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 children are affected by diarrhea, ward is full, beds had to be increased

Bareilly News: डायरिया की चपेट में 35 बच्चे, वार्ड फुल, बढ़ाने पड़े बेड

Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
35 children are affected by diarrhea, ward is full, beds had to be increased
बृहस्पतिवार को 13 बच्चे हुए भर्ती, स्वस्थ हुए छह डिस्चार्ज
विज्ञापन


बरेली। बारिश के दौरान दूषित खानपान से डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 13 बीमार बच्चे भर्ती होने से वार्ड फुल हो गया। बेड कम पड़ने पर एडीएसआईसी के निर्देश पर चार बेड बढ़ाकर बच्चों को भर्ती करना पड़ा।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक, बुधवार को ओपीडी में इलाज के लिए करीब डेढ़ सौ बच्चे पहुंचे। करीब 70 फीसदी को पेट में दर्द, ऐंठन, भोजन से दूरी, कमजोरी, दस्त आदि के लक्षण थे। डायरिया की पुष्टि वाले चार बच्चों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर हालत में वार्ड में पहुंचे नौ अन्य बच्चे भी रात नौ बजे तक भर्ती हुए। पूर्व में भर्ती रहे छह बच्चों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया ताकि गंभीर बीमार बच्चों को भर्ती किया जा सके। वहीं, बच्चों की तादाद ज्यादा होने पर चार बेड बढ़ाए ताकि रात में कोई परेशानी न हो। वार्ड में 35 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों की दूध की बोतल को अच्छे से साफ करने, दूध को दो से तीन घंटे बाद रात में भी गुनगुना करने, दूषित पानी या खुले में काफी देर से रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करने, तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ के परामर्श पर ही दवा सेवन का सुझाव दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed