Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31706 new voters added to Bareilly electoral roll

बरेली में बढ़े 31706 वोटर: 17 से 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां, चार दिन चलेगा विशेष अभियान

Wed, 18 Nov 2026 11:27 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

बरेली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जारी मतदाता सूची में 31,706 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 29.80 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
31706 new voters added to Bareilly electoral roll
रिठौरा में मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को बरेली जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें 31,706 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 14,534 पुरुष और 17,168 महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विशेष अभियान दिवस और आवेदन प्रक्रिया
नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता फॉर्म-6 (नए नाम शामिल कराने), फॉर्म-7 (नाम हटवाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) जमा कर सकेंगे। चार जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम फॉर्म छह के जरिये जोड़ा जा रहा है।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड प्रति और बिना फोटो वाली सॉफ्ट प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। आलेख्य प्रकाशन के दिन बूथ स्तर अधिकारी व सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे, जिससे मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें।

मतदाता सूची के आंकड़े एक नजर में 
- कुल मतदाता : 29,80,682
- पुरुष मतदाता : 16,23,852
- महिला मतदाता : 13,56,744
- थर्ड जेंडर मतदाता : 56
- नए मतदाताओं की संख्या : 31,706
- पुरुष नए मतदाता : 14,534
- महिला नई मतदाता : 17,168
- कुल पोलिंग बूथ : 3,807
- कुल मतदान केंद्र : 1,941

18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या घटी
18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या 19,998 मतदाताओं की संख्या कम हो गई। एसआईआर प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन के समय 10 अप्रैल 2026 को इस उम्र के मतदाताओं की संख्या 50281 थी। इसमें 17 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 30283 हो गई।

मतदाता सूची के सत्यापन में जुटेंगे सपा कार्यकर्ता
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विधानसभा की मतदाता ड्राफ्ट सूची और अनुपूरक सूची के सत्यापन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं को 22 नवंबर तक मतदाता सूची सेक्टर व बूथ प्रभारियों और बीएलए तक पहुंचाने को कहा है। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता के नाम का सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed