फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   317 youth got employment, faces lit up after receiving offer letter

Bareilly News: 317 युवाओं को मिला रोजगार, ऑफर लेटर पाकर खिले चेहरे

Thu, 25 Jul 2024 06:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
317 youth got employment, faces lit up after receiving offer letter
बरेली। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1168 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिष्ठित 43 कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 317 युवाओं का चयन किया। ऑफर लेटर पाकर युवाओं को चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रोजगार मेेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, चयन से वंचित अभ्यर्थियों को अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। आशुतोष पाठक, वैभव, वसीम, रावेंद्र सिंह, विकास बाबू, प्रविंद्र कुमार, विशाल शर्मा व कोमल को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने बताया कि समाज के सक्षम छात्र-छात्राओं के कॅरिअर निर्माण के साथ-साथ वंचित विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान प्रयासरत है। इस दौरान सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक (सेवायोजन) त्रिभुवन सिंह, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल, ट्रस्टी अजय अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed