फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ध्रुवीकरण की वजह से दूर हुए छोटे राजनीतिक दल

ध्रुवीकरण की वजह से दूर हुए छोटे राजनीतिक दल

Wed, 27 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
ध्रुवीकरण की वजह से दूर हुए छोटे राजनीतिक दल
बरेली। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार से छोटे राजनीतिक दलों के गायब रहने के मुद्दे को उठाने पर कुछ राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई। दलों के अध्यक्षों ने अमर उजाला को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाने के लिए आभार जताया और फिर अपनी बात स्पष्ट करते हुए लिखा कि मतदाताओं के लगातार होने वाले ध्रुवीकरण की वजह से वह चुनावी मैदान से दूर हुए हैं।
विज्ञापन

जनता की आवाज दल के मुखिया चौधरी जगपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से दूर होने की वजह यह है कि अब चुनाव केवल हिंदू मुस्लिम बनकर रह गया है। विकास के मुद्दे पीछे चले गए हैं। इसलिए वह चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेना चाहते। जनता की आवाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस खान का कहना है कि बरेली के चुनावों की हवा हिंदू मुसलमानों के बीच सद्भावना बिगाड़ रही है। वोटों का धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण होने से वह उदासीन हैं। जनता को अपना वोट प्रत्याशी देखकर देना चाहिए, न कि पार्टी देखकर। मगर, जनता अब केवल पार्टी देखकर वोट देने का मन बनाए है। ऐसे में छोटे दलों का दूरी बनाना ही उचित है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमल किशोर इंजीनियर का कहना है कि अब निर्दलीय प्रत्याशी भी नहीं लड़ना चाहते क्योंकि चुनाव विकास के मुद्दे पर न होकर सांप्रदायिक आधार पर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed