{"_id":"5c7c2ccbbdec2229c12b9fbb","slug":"31551641803-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक परिचय के बाद 12 रिश्ते तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक परिचय के बाद 12 रिश्ते तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कश्यप परिवार की ओर से रविवार को 18वां कश्यप वैवाहिक परिचय सम्मेलन कचहरी स्थित बार सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हीरा लाल कश्यप ने दीप जलाकर परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया। सांसद ने तय हुए रिश्तों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
प्रवक्ता अरुण कश्यप ने बताया कि परिचय सम्मेलन में 165 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 91 युवक और 74 युवतियां शामिल रहीं। शाम तक चले परिचय के बाद 12 रिश्ते तय हुए। संयोजक रोशन लाल एडवोकेट ने बताया कि परिचय सम्मेलन में बरेली समेत बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, हल्द्वानी, संभल, सीतापुर, चंदौसी, बीसलपुर आदि जिलों से वैवाहिक परिचय के लिए पंजीकरण कराए गए हैं। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, हीरालाल कश्यप, शिवचरन, आरके कश्यप, लोटनराम निषाद, ज्वाला प्रसाद, सुखराम, दीपक कश्यप, राहुल, बाबूराम, ब्रजमोहन को सम्म्मानित किया गया।