{"_id":"5c642d3ebdec220c0c321f6b","slug":"31550069054-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को लखनऊ में रोकने और प्रयागराज में बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव पर किए गए लाठीचार्ज से गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी ने कहा कि मंगलवार को जिस प्रकार मुख्यमंत्री के इशारे पर लखनऊ तथा प्रयागराज में पुलिस प्रशासन ने जो कायरतापूर्ण कार्रवाई की है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सांसद धर्मेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन समेत अन्य घायलों का इलाज न कराकर पुलिस प्रशासन ने कई घंटों तक उन्हें बंधक बनाकर रखा जो अत्यंत निंदनीय और संविधान के विरुद्ध हैं। दोनों घटनाओं की न्यायिक जांच और दोषी पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कार्यालय से निकले, पर पुलिस ने उन्हें यूनियन क्लब के पास ही रोक दिया। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, मोहम्मद मियां, मोतशाम सिद्दीकी, अवनीश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, गुड्डू गाजी, मोहर सिंह पाल, सलीम अहमद, ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह, हितेंद्र शंखधार, आस मोहम्मद खां, आकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। इसी के मद्देनजर बुधवार को किसी हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल पूरी तरह मुुस्तैद रहा। कचहरी तिराहे, सपा कार्यालय समेत कई स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया डीएम को
बदायूं। बदायूं यूथ के पदाधिकारियों ने प्रयागराज में छात्रों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष जिया अंसारी ने कहा कि छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है, वह बेहद अमानवीय है। डॉ.शकील अहमद ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रपति को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए। इस मौके पर कई पदाधिकारी थे। इधर, बसपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बसपा-सपा के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जोन इंचार्ज जयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ.लाखन सिंह, नीरज कुमार दिवाकर, धीरज सागर, श्याम मनोहर आदि मौजूद थे।