{"_id":"5c33ad7fbdec2256b86d7900","slug":"31546890623-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम खुशगवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हल्की बारिश के बाद सोमवार को धूप खिली। धूप में गुनगुनी सर्दी के एहसास ने मौसम खुशगवार बना दिया। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे आने वाले दिनों में शीतलहर फिर प्रचंड होगी। आधी रात से सुबह देर तक मध्यम-घना कोहरा पड़ेगा। न्यूनतम पारा और नीचे आने के आसार हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सुबह से ही धूप निकली और पूरे दिन रही। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से धूप में भी ठंड का एहसास रहा। थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के बीच कम से कम दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। आधी रात से सुबह तक मध्यम-घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दो से तीन दिन तक दिन में धूप खिलेगी। मगर, पहाड़ों से आने वाली पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान गिरेगा। कोहरे और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा। 11 जनवरी के बाद कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा। तब रात के साथ दिन में भी कोहरा पड़ेगा। दिन में सूर्यदेव के दर्शन नहीं होंगे।