{"_id":"5c27d6e7bdec22570f348477","slug":"31546114791-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न में अतिथियों की नो इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के जश्न में अतिथियों की नो इंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नए वर्ष के स्वागत के लिए बरेली क्लब मेें जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। लेकिन अबकी बार अतिथियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी, वह जश्न में शामिल नहीं हो पाएंगे।
बरेली क्लब के सचिव कर्नल सुनील ढ़ींगरा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले वर्षों में अतिथियों की अनुशासनहीनता की वजह से यह निर्णय लिया गया है। आयोजित होने वाले कार्यक्रम में क्लब मेंबर्स समेत पुलिस, प्रशासन के आमंत्रित अतिथि ही शामिल हो सकेंगे। बताया कि 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ लाइव नूर बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम रात करीब आठ बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। क्लब डायरेक्टर गुरबचन सिंह चावला ‘राजा चावला’ ने बताया कि अबकी बार फूड प्लाजा में भी कॉन्टीनेंटल पकवानों का लुत्फ लिया जा सकेगा। इस बार का आयोजन पूर्व में हुए कार्यक्रमों से काफी अलग और शानदार होगा। परिसर में मेंबर्स अपने फैमिली के साथ शामिल हो सकेंगे लेकिन अतिथियों को साथ नहीं जा सकेंगे।