{"_id":"5be1da5bbdec2269a12fcaf7","slug":"31541528155-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ पैसेंजर की लूट छिपाने में एसओ जीआरपी का चार्ज छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ पैसेंजर की लूट छिपाने में एसओ जीआरपी का चार्ज छिना
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामगंगा स्टेशन पर अलीगढ़ पैसेंजर हुई लूट को चोरी में दर्ज करने और आला अधिकारियों को सूचना न देने के मामले में एसओ जीआरपी जंक्शन को हटा दिया गया है। एसपी रेलवे ने उन्हें थाने से हटाकर मुरादाबाद में मीडिया सेल से अटैच किया है। मुजफ्फरनगर से आए कृष्ण अवतार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
23 अक्तूबर को रामगंगा स्टेशन पर अलीगढ़ से बरेली आ रही पैसेंजर ट्रेन रुकने पर तीन युवक तमंचे लहराते हुए महिला कोच में घुस गए और महिलाओं के जेवर उतरवा लिए थे। बदमाशों के हाथ में तमंचे देखकर सहमे यात्रियों ने चुपचाप अपना सामान दे दिया। इसमें अलीगढ़ से आ रहे बलवीर सिंह से दस हजार रुपये एवं मोबाइल, नीलम सिंह से अंगूठी एवं टाप्स, शन्नो समेत कई अन्य महिलाओं के जेवर उतरवा लिए थे। ट्रेन के चलने पर लुटेरे उतर गए। जंक्शन पर नीलम और शन्नो आदि महिलाएं जीआरपी थाने पहुंची तो एसओ अनूप शर्मा ने तहरीर लेकर चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने एसपी जीआरपी को भी चोरी ही बताया। 28 अक्तूबर को बलवीर सिंह और नीलम थाने पहुंची तो पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट का पता चला। एसपी जीआरपी सुभाष चंद्र दुबे ने तथ्य छिपाने और लूट को चोरी में दर्ज करने को गंभीरता से लेते हुए एसओ अनूप शर्मा को जंक्शन थाने से हटाकर मुरादाबाद मीडिया सेल से अटैच कर दिया है। उनकी जगह मुजफ्फरनगर से आए कृष्ण अवतार को नया प्रभारी नियुक्त किया है।