{"_id":"5b44f3b84f1c1b0e278b5aeb","slug":"31531245496-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के बाबा को डंडों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के बाबा को डंडों से पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चिलौआ गांव में सोमवार रात आई बारात के द्वारचार के वक्त दुल्हन के चचेरे भाई ने दूल्हे के बाबा को डंडों से पीटकर मार डाला। चचेरे भाई ने यह सब कुछ पारिवारिक झगड़े के चलते किया और इसमें उसके मां-बाप ने भी साथ दिया। बाद में गमगीन माहौल के बीच शादी की रस्में पूरी हुईं।
अलापुर (बदायूं) के गांव कन्नू खेड़ा निवासी गोकरन के बेटे अनोज कुमार की शादी सोमवार को चिलौआ गांव में रतीराम की बेटी से हुई। बारात पहुंचने पर बारातियों की आवभगत के दौरान दुल्हन का चचेरा भाई श्याम कुमार शराब के नशे में दूल्हे को गालियां देने लगा। दूल्हे के बाबा बेचेलाल (70) ने इसका विरोध किया तो वह उन्हें भी गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने मामले को शांत कर दिया। इसके बाद वह मौके से चला गया।
जब बारात द्वारचार के लिए रात 11:30 बजे रतिराम के दरवाजे पर पहुंची, तभी श्याम कुमार अपने पिता छोटेलाल, मां रामबेटी के साथ लाठी डंडा लेकर आ गया और बेचेलाल पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठियों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव के दौरान दूल्हे के पिता गोकरन को भी पीटा। हमलावर मां-बाप के साथ मौके से भाग निकला। तीनों के खिलाफ गोकरन ने रिपोर्ट लिखाई है।