फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mishap averted with Sialdah express

बर्निग ट्रेन बनने से बची सियालदह एक्सप्रेस

Thu, 17 May 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 17 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mishap averted with Sialdah express
डेमो - फोटो : डेमो
बुधवार का दिन रेलयात्रियों के लिए मुसीबत भरा रहा। बिलपुर स्टेशन के पास सियालदह एक्सप्रेस के पहियों से ब्रेक शू चिपकने पर उनसे धुआं निकलने लगा। स्टेशन मास्टर ने वॉकी टाकी से ड्राइवर को सूचना दी। इस पर ड्राइवर ने ट्रेन को टिसुआ स्टेशन पर रोककर ब्रेेक शू अलग किए। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर लोको स्टाफ ने ब्रेक शू कसा, इसके बाद ट्रेन जम्मू के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

सियालदह से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस बिलपुर और टिसुआ के बीच दौड़ रही थी। बिलपुर से ट्रेन गुजरने पर स्टेशन मास्टर ने तीसरे कोच के पहिए से धुआं निकलते देखा तो तुरंत वाकी टाकी से ड्राइवर को खबर दी। चूंकि ट्रेन काफी स्पीड में थी, लिहाजा ड्राइवर ने टिसुआ स्टेशन पर ट्रेन रोकी और ब्रेक शू को पहिए से अलग किया। उसने इसकी मुरादाबाद कामर्शियल कंट्रोल को भी सूचना दे दी। शाम पौने सात बजे जंक्शन पहुंची तो लोको स्टाफ प्लेटफार्म पर मौजूद था। स्टाफ ने पाया कि ब्रेक शू लूज हो गया है। इसके बाद ब्रेक शू का कसा गया और फिर ट्रेन जंक्शन से रवाना हुई। जानकारों का कहना है कि बिलपुर स्टेशन मास्टर की नजर नहीं पड़ती तो कोच में आग भी लग सकती थी।
विज्ञापन


मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर पाइप खराब हुआ
बरेली। बिलपुर और टिसुआ के बीच मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर पाइप खराब होने से शहीद और गुवाहाटी एक्सप्रेस को आधा घंटे के लिए बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन पर रोका गया। सूत्रों का कहना है कि मेन लाइन पर इंजन खराब होने से दोनों ट्रेनों को रोका गया। बुधवार दो बजे शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर पाइप लीक हो गया। इससे ट्रेन बिलपुर और टिसुआ के बीच खड़ी हो गई। ट्रेन के मेन लाइन पर होने से गुहावाटी एक्सप्रेस को टिसुआ और शहीद एक्सप्रेस को पीतांबरपुर स्टेशन पर आधा घंटा के लिए रोका गया। बाद में ड्राइवर ने किसी तरह पाइप ठीक करके ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-
आरपीएफ ने साइबर कैफे पर छापा मारा, दो लोग पकड़े
बरेली। एक ही आईडी पर कई ई-टिकट बनाने की शिकायत मिलने पर सिटी स्टेशन की आरपीएफ ने सिविल लाइंस के एक साइबर कैफे पर छापा मारकर चार ई-टिकट बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार को फर्जी तरीके से ई-टिकट बनने की सूचना मिली। उन्होंने इज्जतनगर मंडल के अपराध शाखा के इंस्पेक्टर मयंक चौधरी के साथ भाटिया कंप्यूटर एंड जीरॉक्स सेंटर पर छापा मारा। सेंटर के गुलशन भाटिया और हीरेश आर्य को पर्सनल आईडी पर बने चार ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने चार अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि सेंटर के कंप्यूटर, मॉनिटर, प्रिंटर आदि जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed