फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आंतरिक सचल दल में भी रखनी होगी महिला शिक्षक

आंतरिक सचल दल में भी रखनी होगी महिला शिक्षक

Fri, 18 Jan 2019 06:05 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
आंतरिक सचल दल में भी रखनी होगी महिला शिक्षक
आंतरिक सचल दल में भी रखनी होगी महिला शिक्षक
विज्ञापन

बरेली। फरवरी में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शासन सख्त है। नकल माफिया पर रासुका लगाने का आदेश जारी होने के बाद अब थोड़ी भी गड़बड़ी वाले केंद्रों को संवेदनशील सूची में डालने के साथ ही छात्राएं होने पर वाह्य सचल दल के साथ अब आंतरिक सचल दल में भी महिला शिक्षकों को रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज के शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाने और साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने को कहा गया है।

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि शासन के निर्देश शुक्रवार को कॉलेजों को जारी किए जाएंगे। पचास फीसदी परीक्षक कॉलेज के बाहर से लगाए जाएंगे। प्राथमिकता पर माध्यमिक कॉलेजों के शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। उसके बाद रिटायर्ड शिक्षक, जूनियर हाईस्कूल और परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सचल दल निरीक्षण की आख्या डेली डायरी पर जरूर चढ़ाएंगे। जिन कॉलेजों की शिकायतें रहीं है वहां के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed