फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   315 policemen deployed, religious places covered

Bareilly News: 315 पुलिसकर्मी तैनात, धर्मस्थल ढंके

Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
315 policemen deployed, religious places covered
बरेली। रामबरात में अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस -प्रशासन के अधिकारियों की सेक्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 315 पुलिसकर्मी यात्रा के साथ व छतों पर तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। रास्ते में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धर्मस्थलों को ढकवा दिया गया है। बमनपुर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला से संबंधित रामबरात बरेली की ऐतिहासिक विरासत है। पूर्व में बरात के दौरान बदायूं निवासी दो युवकों की हत्या हो चुकी है तो तीन साल पहले बांस मंडी में पथराव हो गया था। इस बार एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस अधिकारी ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं। एसएसपी ने रामबरात को सकुशल निकलवाने की जिम्मेदारी एसपी सिटी मानुष पारीक को दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि फोर्स का नेतृत्व चार सीओ करेंगे। इसके साथ ही चार थाना प्रभारी, 12 इंस्पेक्टर, 59 दरोगा, 131 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 24 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। छह क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस फोर्स) का गठन किया गया है। इसमें 50 पुलिसकर्मी शामिल हैं। रामबरात की सुरक्षा में एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। खुफिया टीम भी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच रहेगी जो खुराफातियों पर नजर रखेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed