फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सर्कुलेटिंग एरिया में करते थे स्मैक सप्लाई, धरे गए

सर्कुलेटिंग एरिया में करते थे स्मैक सप्लाई, धरे गए

Sun, 11 Jun 2017 12:11 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
सर्कुलेटिंग एरिया में करते थे स्मैक सप्लाई, धरे गए
बरेली।
विज्ञापन

फरीदपुर से स्मैक लाकर जंक्शन के प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में सप्लाई करने वाले चार लोगों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्मैक भी बरामद की गई है। इसके अलावा भोजीपुरा में भी स्मैक की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेनों में बढ़ती लूटपाट और चोरी की वारदातों के देखते हुए जीआरपी के उच्चाधिकारियों ने थाना पुलिस को चेकिंग के आदेश दिए हैं। इसी के तहत शनिवार शाम सात बजे जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एसएसआई राजेंद्र सिरोही पुलिस टीम के साथ जंक्शन पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर चार के पूर्वी छोर पर बने लोको पायलट रूम में दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सुखपाल पुत्र मुंशी लाल निवासी शांतिनगर कस्बा फरीदपुर और दूसरे ने अपना नाम राजू उर्फ बन्ने पुत्र नन्हें निवासी मोहल्ला फरखपुर कस्बा फरीदपुर बताया। दोनों के पास से 10-10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों ने बताया कि वह फरीदपुर से स्मैक लेकर आते थे और जंक्शन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि में इसकी सप्लाई करते थे। रोज पीने वाले लोग पुड़िया के हिसाब से उनसे स्मैक खरीदते थे। दोनों इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। इसके अलावा जीआरपी ने भमौरा के गांव गहरी निवासी पप्पू पुत्र बृजपाल और गुड्डू पुत्र श्याम सुंदर निवासी मोहल्ला जाटवपुरा टायर मंडी, प्रेमनगर बताया। पुलिस ने इनके पास से भी 16 ग्राम स्मैक बरामद की है। यह लोग आंवला से स्मैक लेकर आते थे और जंक्शन पर सप्लाई करते थे। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए चारों शातिर अपराधी हैं। स्मैक के धंधे के साथ ही यह लोग ट्रेनों में चोरी आदि की वारदातें भी करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा
भोजीपुरा। पुलिस ने बड़ा बाईपास पर सैदपुर गांव के पास ढाबे पर ढाबा मालिक और उसके एक साथी को 197 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की रात ट्रेनी आईपीएस एवं थाना प्रभारी रवीना त्यागी को सीयूजी नंबर पर 9.30 बजे सूचना मिली कि बड़ा बाईपास पर सैदपुर चुन्नी लाल के सामने ढाबे पर स्मैक बिक रही है। ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी ने एसआई सौरभ सिंह और रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने करीब 11.30 बजे ढाबे पर छापा मारकर इकराम खां और ढाबा मालिक जहान खां को पकड़ लिया। ट्रेनी आईपीएस रबीना त्यागी ने बताया कि इकराम खां के कब्जे से सौ और जहान खां के कब्जे से 97 पुड़िया स्मैक बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि ढाबे पर शहर के नई उम्र के लड़के स्मैक खरीदकर ले जाते थे और वहां भी बैठकर पीते थे। यह धंधा पिछले काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed