{"_id":"58ab3b234f1c1b9954b23a33","slug":"311-centers-will-graduate-masters-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"311 सेंटरों पर होगी स्नातक परास्नातक की परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
311 सेंटरों पर होगी स्नातक परास्नातक की परीक्षाएं
बरेली।
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। सोमवार को परीक्षा केंद्राें की सूची जारी कर दी गई। इस बार 311 केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 28 केंद्र महिला कॉलेजों के हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल डेढ़ लाख परीक्षार्थी अधिक शामिल होंगे। कल से प्रवेश पत्र बंटना शुरू हो जाएंगे। छात्र रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची में 53 नए केंद्राें को शामिल किया गया है। 284 परीक्षा केंद्र संयुक्त कॉलेजों के हैं, जबकि 27 केंद्र महिला कॉलेज के हैं। पिछले साल 258 केंद्र बनाए गए थे। इस साल परीक्षार्थियाें की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। नियमित और प्राइवेट छात्र मिलाकर करीब साढ़े सात लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल इनकी संख्या छह लाख थी। 25 फरवरी से पहले सचल दस्ते और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्राचार्यों की बैठक भी 25 फरवरी को विश्वविद्यालय में होगी।
311 परीक्षा केंद्रों की सूची फ ाइनल कर दी गई है। जल्द ही सचल दस्ते और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। कल से परीक्षार्थी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
- महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक