{"_id":"67dc73a8a3fcd9b4d6000e51","slug":"300-families-were-cheated-on-the-pretext-of-laying-lpg-pipeline-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103919-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रसोई गैस की पाइपलाइन डालने का झांसा दे 300 परिवारों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रसोई गैस की पाइपलाइन डालने का झांसा दे 300 परिवारों से ठगी
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र में रसोई गैस की पाइपलाइन डालने का झांसा देकर 300 परिवारों से ठगी का मामला सामने आया है। इसके पीछे गिरोह का हाथ बताया जा रहा है, जिसने कई मोहल्लों में जाकर 300 से अधिक परिवार को लाखों रुपये का चुना लगाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान पुलिस-प्रशासन को भी इसकी जानकारी लग नहीं सकी। अब जब छह माह बीत गए, पाइपलाइन का काम आगे नहीं बढ़ा तो कई मोहल्लों की महिलाओं ने एसडीएम के यहां पहुंचकर शिकायत की है।
कस्बे के विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर रसोई गैस की पाइपलाइन डालने का झांसा देकर उगाही करने वालों की शिकायत की है। मोहल्ला आदर्श कॉलोनी, सिंह गोटिया, केशव पुरम, टीचर्स कॉलोनी आदि क्षेत्र में रहने वालीं महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि छह माह पूर्व कुछ लोग उनके मोहल्ले में सर्वे करने के लिए आए थे। अपने को गैस कंपनी का ठेकेदार बताते हुए घरों में गैस की पाइपलाइन डालने की बात कही। बताया था कि बहुत जल्द बरेली से बहेड़ी तक गैस की पाइपलाइन आने वाली है। मुन्नीदेवी, कामाक्षी शर्मा, रीता पांडे, आशा देवी, विनीता सिंह आदि महिलाओं ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
इस तरह से लोगों को लगाया चुना
लोगों से तीन सौ से लेकर चार सौ रुपये तक वसूली की गई। कुछ घरों में रसोई गैस की पाइपलाइन डाली। उसका अलग से पैसा वसूला गया। इस तरह लाखों रुपये की उगाही की। उसके बाद अचानक से यह लोग गायब हो गए, जो छह माह बाद भी नहीं लौटे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह लोग छह माह में अलग-अलग मोहल्लों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
--
जांच के बाद मामले में करेंगे कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम रत्निका श्रीवास्त्सव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।