{"_id":"677aeee366d6b1c6500bc897","slug":"30-thousand-rupees-snatched-from-villager-in-broad-daylight-miscreant-absconding-bareilly-news-c-4-1-bly1039-555670-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये छीने, बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये छीने, बदमाश फरार
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक से अपने घर जा रहे ग्रामीण से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये छीनकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रामस्वरूप पुत्र आसे राम निवासी संजरपुर ने बताया कि शनिवार को उन्होंने सेंट्रल बैंक से 30 हजार रुपये निकाले, जिसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अंडरपास के पास पहुंचे, तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने न केवल उनकी जेब से रुपये छीन लिए बल्कि धक्का देकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और सिधौंली चौराहे की ओर भाग निकले।
घटना के बाद रामस्वरूप ने खुद को संभालते हुए थाना मीरगंज पहुंचकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थाने के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।