{"_id":"69920ac9c5616c58cb07685f","slug":"29-players-will-participate-in-the-state-level-taekwondo-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-827306-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 29 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे 29 खिलाड़ी
Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाॅबी ताइक्वांडो अकादमी में रविवार को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों का बेल्ट परीक्षण किया गया। इसमें 29 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। अब यह खिलाड़ी 32वीं उत्तर प्रदेश नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यलो बेल्ट में मानस पटेल, प्रियल बिष्ट, अर्पिता, काव्या कन्नौजिया, माहेनूर, अक्षरा चौधरी, अंशिका राजपूत, भवी सिंह, विवान, रुद्राक्ष, इशिका साहू उत्तीर्ण हुए। ग्रीन बेल्ट में माधव पांडेय, दिव्यांश सिंह, भव्या सक्सेना, श्रद्धा, दिव्यांश सारस्वत और ग्रीन वन में अक्षत पाठक, वेदांश पाठक, वंश, अथर्व, मान्या पास हुए। ब्लू बेल्ट में देव राठौर व सात्विक मिश्रा पास हुए। ब्लू वन में रचित यादव जीते। रेड बेल्ट में शिव शेखर गुप्ता, फैज और रेड वन में आराध्या, विवेक, चित्रांश देव पास हुए हैं। इस दौरान अनिल कुमार, शलभ अग्रवाल व शालिनी विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद