फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   28 percent seats vacant in the last entrance exam too

आखिरी प्रवेश परीक्षा में भी 28 फीसदी सीटें खाली

Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
28 percent seats vacant in the last entrance exam too
परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एलएलएम और एमएससी माइक्रो बायोलॉजी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
विज्ञापन

मेन गेट पर अभिभावकों की भीड़ हटाने को सुरक्षा कर्मियों ने की मशक्कत

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 22 सितंबर को शुरू हुई प्रवेश परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन एलएलएम और एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा भी 28.22 फीसदी छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक यह पहला मौका है जब प्रवेश परीक्षाओं में इतनी ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित नहीं हुए हैं।
विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के करीब हफ्ते भर के क्रम में नियमित रूप से 25 से 30 फीसदी छात्र-छात्राओं के परीक्षा छोड़ने का क्रम बना रहा। सोमवार को एमएलएम और एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा भी 28.22 फीसदी छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने आईईटी, एमबीए और फार्मेसी विभाग में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिन पर 1311 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के अलावा फिलहाल इतने छात्र-छात्राओं के परीक्षा छोड़ने की कोई और वजह समझ में नहीं आती क्योंकि इस बार सबसे ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मेन गेट के पास अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठी न हो और उनके बीच आपसी दूरी का पालन होता रहे, इसके लिए सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा टीम के साथ माइक पर लगातार उन्हें सचेत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed