{"_id":"675754b6dae0aff5c602a194","slug":"275-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-franchise-of-the-company-bareilly-news-c-4-bly1015-537654-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख ठगे
विज्ञापन
बरेली। रोजमर्रा की चीजें डिलीवरी करने वाली कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर बारादरी थाने की सिंधुनगर कॉलोनी निवासी रमन रस्तोगी से साइबर ठगों ने 2.75 लाख रुपये ठग लिए। आईजी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रमन रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने ब्लिंकिट ग्रोसरी कंपनी की फ्रेंचाइजी पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की थी। ठगों ने पहली बार में 49,560 और दूसरी बार में 2,25,000 रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद अमित सिंह नाम के युवक की कॉल आई। अमित ने तीन लाख रुपये और खातों में भेजने के लिए कहा।
रमन को शक हुआ तो उन्होंने कंपनी के स्टोर पर जाकर जानकारी की। पता चला कि उनसे कोई रकम ट्रांसफर नहीं कराई गई है। तब उन्हें अहसास हुआ है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने के नाम पर रुपये उड़ाए
बरेली। साइबर ठगों ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक युवक को कॉल कर क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने का झांसा दिया। उससे एक एप डाउनलोड कराया और उसके 3,38,993 रुपये उड़ा दिए। सैदपुर लश्करीगंज निवासी साजिद के पास 17 नवंबर को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड का पिन बनाने के लिए कहा और एक एप डाउनलोड करवाया। एप पर जानकारी डाली तो खाते से 3,32,993 रुपये कट गए। इसके बाद ठगों ने छह हजार रुपये और काट लिए। बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
-- -- -- -
ये बरतें सावधानी
किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ब्यूरो