फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   27 blood donors came forward to save the lives of the needy

Bareilly News: जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए आगे आए 27 रक्तदाता

Mon, 26 Aug 2024 03:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
27 blood donors came forward to save the lives of the needy
आंवला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान ​शिविर-संवाद
आंवला।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए काफी संख्या में महादानी पहुंचे। इसमें कुल 27 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य कारणों से कई लोगों की रक्तदान की हसरत पूरी नहीं हो सकी। हालांकि रक्तवीरों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
डॉक्टरों ने रक्तदान से पहले रक्तदाताओं के वजन, हीमोग्लोबिन और ब्लडप्रेशर की जांच की। शिविर में मंडल अध्यक्ष प्रियंका सक्सेना, शायर आफताब अहमद अरीब, प्रमोद अनुरागी, सभासद जितेंद्र चंद्रा, सर्राफा व्यापार मंडल पदाधिकारी सुभाष गुप्ता व पुलिस चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सामाजिक संगठन से जुड़े विकास कुमार ने 29 वीं व अध्यापक भानु प्रताप सिंह ने 18 वीं बार रक्तदान किया। इस तरह से अनुज मौर्य, गुरुदेव झा, डॉ. सतीश भारद्वाज, आशीष, दुर्गेश, शक्ति, अमर दीप, भानू प्रताप, आकाश दक्ष, रमन, दीपक, विजय, सत्यार्थ, तनिष्क आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

पहली बार रक्तदान करने आए। शिविर में सृजन सेवा समिति के डाॅ. शुभम शर्मा व उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया। जिला अस्पताल से आए डाॅ.यूबी सिंह, पीएसओ मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- रक्तदान शिविर में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता सोखी अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मौर्य व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article