Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   26.90 lakh names in voter list, 13,712 found ineligible

Bareilly News: मतदाता सूची में 26.90 लाख नाम, 13,712 पाए गए अयोग्य

Sun, 29 Mar 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
26.90 lakh names in voter list, 13,712 found ineligible
बरेली। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जांच में 13,717 लोग मतदाता बनने के लिए अयोग्य पाए गए। इनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है और चुनाव आयोग के निर्धारित दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। जिले में शनिवार तक अपडेट सूची के अनुसार 26.90 मतदाताओं के नाम फाइनल किए गए। सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26,91,067 मतदाताओं का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था। इसमें 5,79,098 का डाटा मैच नहीं होने पर उनको नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। सत्यापन के बाद एसडीएम स्तर से 27 मार्च तक मतदाता सूची फाइनल की जानी थी। इसमें अब भी 687 लोगों के नाम नहीं जुड़ सके हैं। इसमें सबसे अधिक बहेड़ी के 683, मीरगंज के तीन व बिथरी चैनपुर का एक नाम शामिल है। निर्वाचन कार्यालय का दावा है कि इसको एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभावार अयोग्य मतदाता
बहेड़ी में 851, मीरगंज में 976, भोजीपुरा में 1361, नवाबगंज में 1997, फरीदपुर में 1199, बिथरी चैनपुर में 799, बरेली शहर में 2879, बरेली कैंट में 1074, आंवला में 2576 मतदाता अयोग्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसआईआर के तहत दावों-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा हो चुका है। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। - संतोष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed