{"_id":"61005d718ebc3e85955a8957","slug":"26-crore-flyover-still-satellite-jam-bareilly-news-bly4544349189","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 करोड़ से बना फ्लाईओवर फिर भी सेटेलाइट जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 करोड़ से बना फ्लाईओवर फिर भी सेटेलाइट जाम
विज्ञापन
सेटेलाइट रोड पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहे पर रोजाना घंटों लगता है जाम, शहर में खुदी सड़कें भी मुसीबत बन रहीं
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट पुल पर फ्लाईओवर बनाने में 26 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। फ्लाईओवर चालू भी हो गया, लेकिन शहर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सकी। रोजाना सेटेलाइट चौराहे पर घंटों जाम लगता है। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग हिस्सों में खुदी पड़ी सड़कें भी बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं।
श्यामगंज से सेटेलाइट तक जाम के हालात सबसे अधिक खराब है। यह सुधर भी नजर नहीं आ रहे हैं। श्यामगंज में जिस तरह अवैध टेंपो स्टैंड बन गया है, उसी तरह सेटेलाइट बस अड्डे के पास भी दिनभर सैकड़ों की तादात में टेंपो खड़े रहते हैं। रही सही कसर सड़क घेरकर खड़ी होने वाली बसें पूरी कर देती हैं। यहां जाम से निजात के लिए ही फ्लाईओवर बनाया गया था लेकिन फ्लाईओवर चालू होने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जाम के हालात जस के तस हैं।
खुर्रम गौंटिया रोड का नहीं हो रहा निर्माण
बियाबानी कोठी से ईसाइयों की पुलिया तक खुर्रम गौंटिया रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस रोड पर वाहनों का आवागमन सबसे अधिक होता है, लेकिन जल निगम ने इसे अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। ट्रैफिक दिनभर इन्हीं गड्ढों में फंसा रहता है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि बारिश के बाद ही अब सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।