फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 vehicles made to wait for three hours

Bareilly News: 25 गाड़ियों ने कराया तीन घंटे तक इंतजार

Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 vehicles made to wait for three hours
बरेली। शीतलहर और कोहरे के कारण रविवार को भी बरेली होकर गुजरने वाली 25 गाड़ियों ने यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार कराया। 14673 शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 13020 बाघ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट ने दो-दो घंटे इंतजार कराया। 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 12317-18 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12332-31 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12430-29 एसी सुपरफास्ट, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से आईं। 22418 महामना एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14208-07 पद्मावत एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 13010-09 दून एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
विज्ञापन

डीआरएम के निरीक्षण को लेकर अलर्ट रहे अधिकारी
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह के निरीक्षण को लेकर रविवार को बरेली जंक्शन पर अधिकारी अलर्ट रहे। डीआरएम रोजा, शाहजहांपुर और कटरा स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद लौट गए। स्थानीय स्तर पर सूचना थी कि रोजा जाते वक्त डीआरएम बरेली जंक्शन पर रुकेंगे, लेकिन वह सीधे रोजा निकल गए। वापसी में भी डीआरएम की स्पेशल गाड़ी जंक्शन पर नहीं रुकी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed