फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 thousand prize on killler

कमल हत्याकांड- सराफ के हत्यारों पर 25 हजार का ईनाम घोषित

Sat, 15 Feb 2020 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize on killler
आरोपी की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सुभाष नगर में सराफ कमल किशोर वर्मा के हत्यारों को पकड़ने में थाना पुलिस नाकाम साबित हुई है। अब क्राइम ब्रांच टीम में बरसों से जमे हुए दरोगाओं की टीम ने भी हथियार डाल दिए हैं। एसएसपी ने अब हत्यारों पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। मदद की तो पुलिस के अलावा पब्लिक के लोग भी ईनाम के हकदार होंगे।
विज्ञापन

पांच फरवरी की रात गणेश नगर में दुकान पर बैठे सराफ की दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए थे। जाते वक्त वह काउंटर से कोई चीज उठा ले गए थे। हत्यारों के आधे चेहरे भी फुटेज में साफतौर पर आ गए थे पर पुलिस काफी कोशिश के बाद भी इन्हें ट्रेस नहीं कर सकी। हत्यारे किधर निकल गए, यह भी पुलिस नहीं जान सकी। हालांकि इसके लिए सेटेलाइट बस स्टैंड तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सराफ की दुकान का देर रात तक खुलना, छत के कमरे से शराब की बोतलें व अन्य सामान बरामद होने से मामला संदिग्ध भी लग रहा था पर हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ साफ हो सकता था। पुलिस टीमों के निराश होने के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने ईनाम घोषित किया है। गोपनीय रूप से सटीक सूचना देने पर पुलिस के अलावा चौकीदार या जनता भी ईनाम पा सकेगी। इसके लिए एसएसपी व अन्य अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed