फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 more e-buses to join city bus fleet, new charging station to be built

Bareilly News: सिटी बस सेवा के बेड़े में शामिल होंगी 25 और ई-बसें, नया चार्जिंग स्टेशन बनेगा

Wed, 10 Jun 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
25 more e-buses to join city bus fleet, new charging station to be built
बरेली। नगरीय परिवहन सेवा के तहत संचालित सिटी बस सर्विसेज के बेड़े में 25 और ई-बसों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज भी ई-बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के तहत अभी 25 बसों का चार्जिंग स्टेशन स्वालेनगर में है। 25 और बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इधर, रोडवेज के पुराना बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
शहर में संचालित ई-बसों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा सवारियां मिल रही हैं। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इधर, रोडवेज भी इसी साल के अंत तक उप नगरीय बस सेवा शुरू कर देता। जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर की परिधि में ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज को भी पहली खेप में 25 ई-बसें मिलेंगी। पुराना बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए एआरएम रुहेलखंड और एआरएम बरेली डिपो के कार्यालय दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय और रोडवेज मुख्यालय के बीच पत्राचार अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी न बताया कि डीजल की खपत कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए रोडवेज ई-बसों का संचालन करेगा। साल के अंत तक चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने के साथ बसें भी मिल जाएंगी। सिटी बस सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि सिटी बस सेवा के बेड़े में जल्द 25 और ई-बसों को शामिल करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed