फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2.47 Crore Released for Seven Roads in the District

Bareilly News: जिले की सात सड़कों के लिए 2.47 करोड़ रुपये जारी

Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
2.47 Crore Released for Seven Roads in the District
बरेली। जिले की सात निर्माणाधीन सड़कों के लिए 2.47 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि मंडनपुर जवाहरपुर वारिस पट्टी होते हुए ऊधमसिंह नगर की सीमा तक जाने वाले 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण 4.78 करोड़ रुपये से होनी है। इसके लिए शेष 55 लाख रुपये जारी किए गए हैं। भिटौरा-बहेड़ी मार्ग की मरम्मत 4.55 करोड़ रुपये से हो रही है। इसके लिए अब तक 4.03 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। अब 50.07 लाख रुपये और जारी किए गए हैं।



यूपी को उत्तराखंड से जोड़ने वाले बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग (बरेली जिले में पड़ने वाला 26.2 किमी भाग) की 2.12 करोड़ रुपये से मरम्मत हो रही है। इसके लिए शेष 43.76 लाख रुपये जारी हुए हैं। इसकी चौड़ाई साढ़े पांच से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी।
विज्ञापन


कचौली संपर्क मार्ग के लिए मिले 23 लाख



भिटौरा-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग का 3.03 करोड़ रुपये से निर्माण चल रहा है। इसके लिए शेष बचे 1.51 करोड़ रुपयों में से 51.16 लाख जारी हो गए हैं। कचौली संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए भी 23 लाख रुपये जारी हुए हैं। फरीदपुर ब्रांच कैनाल मार्ग के लिए भी 22.62 लाख की शेष धनराशि जारी की गई है। इस रोड का 61.60 लाख रुपये से निर्माण होना है। 38.98 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। बरेली-बदायूं रोड पर दूरदर्शन केंद्र के बराबर से कांधरपुर संपर्क की मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 2.25 लाख रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed