{"_id":"676f0edd302b6c89b60f5709","slug":"24-hours-delivery-facility-will-be-available-at-baragaon-vara-sirsa-phc-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103939-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़ागांव वरा सिरसा पीएचसी पर 24 घंटे मिलेगी प्रसव की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़ागांव वरा सिरसा पीएचसी पर 24 घंटे मिलेगी प्रसव की सुविधा
विज्ञापन
बिशारतगंज। जनवरी माह से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ागांव वरा सिरसा में भी 24 घंटे प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मझगवां ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी अनुज कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह बात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने बताया कि अस्पताल में होने वाले प्रसव के बाद 42 दिन तक प्रसूता और एक साल तक बच्चों को किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर एंबुलेंस से सीधे अस्पताल लाने व पूर्ण इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
बैठक में संस्थागत प्रसव के लिए गांवों में संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि गांवों में घर पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों को खतरा रहता है। कई बार बच्चे की मृत्यु भी हो जाती है। जन्म के समय होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लोगों को संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। गांवों में ग्राम प्रधान, बेसिक हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्कर, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर बाल विकास सुपरवाइजर राज कुमारी, एडीओ पंचायत अभय आर्य, यूनीसेफ बीएमसी रिफाकत अली, शिक्षा विभाग की ओर से मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद