फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 days after the murder of the wife to the husband shot

पत्नी की हत्या के 24 दिन बाद पति को भी गोली मारी

Thu, 17 Dec 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 17 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
24 days after the murder of the wife to the husband shot
बरेली। पत्नी की हत्या के 24 दिन बाद भोजीपुरा के गांव कैथोला निवासी जसवीर को भी बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। घायल हुआ जसवीर उस वक्त बाजार से गांव लौट रहा था। पुलिस ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जसवीर का कहना है कि हमलावर वही थे, जिन्होंने उसकी पत्नी की जान ली।
विज्ञापन

जसवीर की पत्नी गुरुप्रीत कौर की 22 नवंबर को गोली मारकर हत्या की गई थी। उस वक्त वह पति के साथ फतेहगंज पश्चिमी जा रही थी। हत्या के इस मामले में फतेहगंज पश्चिमी के गांव सोहरा के बसनबी को नामजद कराया गया था। तब जसवीर ने बताया था कि छह महीने पहले हुए झगड़े को लेकर बसनबी ने हमला किया था। हमले में वह तो बच गया, मगर उसकी पत्नी की गोली लगने के कारण मौत हो गई। अभी बसनबी गिरफ्तार नहीं हो सका है। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे जसवीर बाजार से गांव लौट रहा था। जसवीर ने बताया कि गांव गोपालपुर के पास बाइक सवार दो लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए। गोली उसके पेट में लगी और वह तड़प कर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल जसवीर को बरेली के हार्टमैन पुल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आई। जसवीर का आरोप है कि बसनबी और उसके एक साथी ने उसे गोली मारी है। भोजीपुरा एसओ अनिल सिरोही का कहना है कि गोली लगने की बात सही है, मगर मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

000000000
अस्पताल और गांव में पुलिस तैनात
घटना के बाद जसवीर पक्ष के लोग काफी संख्या में गांव से ट्रैक्टर-ट्राली से अस्पताल पहुंचे। इसके बाद तनाव और दूसरी आशंकाओं को समझते हुए गांव के साथ ही अस्पताल में भी पुलिस तैनात कर दी गई। आरोपियों से जसवीर पक्ष की पहले से तनातनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed