फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2.380 kg of smack seized; three accused arrested for smuggling.

Bareilly News: 2.380 किलो स्मैक बरामद, तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
2.380 kg of smack seized; three accused arrested for smuggling.
सहारनपुर। नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स और एसओजी की टीम ने स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफतार कर उनके पास से 2.380 किलो स्मैक और 10.30 लाख रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बरेली से स्मैक लाकर जिले में सप्लाई करते थे। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि अंबेहटा पीर बिजलीघर चौराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने सन्नी निवासी पखनपुर गंगोह, हर्षित निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी बरेली और अर्शलान उर्फ गुड्डू निवासी कादरगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सन्नी के पास से 950 ग्राम स्मैक और 3.50 लाख रुपये, अर्शलान से 900 ग्राम स्मैक और 3.50 लाख रुपये और हर्षित से 530 ग्राम स्मैक और तीन लाख रुपये बरामद किए। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार मोबाइल फोन और बाइक भी मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed