{"_id":"67e31b1331505bd48b08537d","slug":"235-e-rickshaws-were-seized-430-drivers-without-license-were-challaned-bareilly-news-c-4-lko1064-606355-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 235 ई-रिक्शा हुए सीज, 430 बीना लाइसेंस वाले चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 235 ई-रिक्शा हुए सीज, 430 बीना लाइसेंस वाले चालकों के चालान
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में एक ऑटो में महिला से दुष्कर्म और मुख्यमंत्री की फटकार के बाद प्रदेश भर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की चेकिंग चल रही है। मंगलवार को भी इसी क्रम में जिले के 79 जगहों पर चेकिंग की गई। इसमें 430 बिना लाइसेंस धारक चालकों के चालान काटे गए। इसके साथ ही 235 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया है।
जिले भर में हुई चेकिंग में कुल 1256 ई-रिक्शा को विभिन्न स्थानों पर चेक किया गया है। इसमें 235 सीज हुए ई-रिक्शाओं में 163 ऐसे हैं, जो बिना नंबर के थे। इसके साथ ही ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वाले चार नाबालिग भी पकड़े गए हैं। जिनका चालान काटने के साथ ऑटो व ई-रिक्शा को सीज किया गया है। आंकड़ों की माने तो 430 चालान ई-रिक्शा के पुलिस ने किए हैं, जो बिना लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ रहे थे। इसमें 27 इज्जतनगर, 25 देवरिया, 23 कोतवाली, 22 बारादरी, 18 फरीदपुर और 18 भोजीपुरा थाने में सीज कर थाने में खड़े किए गए हैं।
सीबीगंज में अवैध ऑटो पर कार्रवाई
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सीबीगंज रामपुर रोड पर खलीलपुर रोड तिराहा, स्लीपर रोड तिराहा एक नंबर गली के सामने और पस्तोर मोड पर अवैध तौर खड़े होने वाले टैंपो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। मंगलवार को टीएसआई विपुल त्यागी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा और टेंपो के चालान किए। उन्होंने सीबीगंज में एक स्थाई ट्रैफिक चौकी की आवश्यकता होने की जानकारी भी अधिकारियों को दी है, साथ ही कहा है कि इसे जल्द बनवाना जरुरी है। अभियान के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनुज गुप्ता, सीबीगंज इकाई के अध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार, युवा अध्यक्ष विनीत गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद