फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   230 trains and more than 800 buses will take people home during the festival

UP News: त्योहार पर लोगों को घर पहुंचाएंगी 230 ट्रेनें, 800 से ज्यादा चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 26 Oct 2024 08:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 08:18 AM IST
सार

त्याहोर पर लोगों के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है, तो रोडवेज ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बरेली रीजन के चारों डिपो से 600 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी।  

विज्ञापन
230 trains and more than 800 buses will take people home during the festival
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में रेलवे बरेली होते हुए 60 विशेष गाड़ियों समेत 230 ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो भी 600 से ज्यादा बसें चलाएंगे। अन्य डिपो से भी 200 से ज्यादा बसों का रोजाना बरेली आवागमन होगा। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


त्योहारों पर दोगुना होगा यात्रियों का दबाव 
आम दिनों में बरेली जंक्शन पर रोजाना 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर भी औसतन 30 हजार यात्री आते-जाते हैं। दिवाली, भैयादूज, छठ पूजा जैसे त्योहारों पर यात्रियों का दबाव दोगुना तक हो जाता है। बरेली होते हुए रोजाना अप-डाउन 190 नियमित ट्रेनों का संचालन होता है। इस बार रेलवे बरेली होते हुए 60 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। नियमित ट्रेनों में सीटें पहले से फुल हैं। 28 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। यात्री अन्य विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी
कन्फर्म टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी पूर्वांचल, बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। 31 अक्तूबर को दिवाली और सात नवंबर को छठ पूजा का मुख्य त्योहार है। 29 अक्तूबर से ट्रेनों और बसों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में रोडवेज ने भी बरेली होते हुए पूर्वांचल के लिए बसों के संचालन का निर्णय लिया है। छठ पूजा के लिए 12 और भैयादूज के लिए 80 बसों को रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर अतिरिक्त काउंटर, बस अड्डों पर कंट्रोल रूम
यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसको देखते हुए जंक्शन पर रेलवे अतिरिक्त काउंटर खोलेगा। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। अतिरिक्त काउंटर और कंट्रोल रूम 28 अक्तूबर से काम शुरू कर देंगे। इन पर तीन-तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर महिला सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई और बंगलूरू को ट्रेनों की कमी, फायदा उठा रहीं उड्डयन कंपनियां
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन अप-डाउन ट्रेन हैं। लेकिन यह महाराष्ट्र के अलग-अलग स्टेशन पर जाती हैं। दूसरी ओर बंगलूरू के लिए रेल सेवा नहीं है। मुंबई की ट्रेनों में एक महीने पहले ही सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों के सामने हवाई यात्रा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसका फायदा उड्डयन कंपनियां उठा रही हैं। बरेली-मुंबई के बीच चलने वाली 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 22976/75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की अलग-अलग श्रेणियों में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है।

मुंबई और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट में 90 फीसदी सीटें बुक
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन ट्रेनें हैं। दक्षिण भारत के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसका फायदा उड्डयन कंपनियां उठा रही हैं। मुंबई व बंगलूरू के लिए लोगों को महंगा हवाई सफर करना पड़ता है। मुंबई के लिए सप्ताह में तीन तो बंगलूरू के लिए चार दिन फ्लाइट है। इनमें 90 फीसदी सीटें पहले से बुक हैं। ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट पर मुंबई से बरेली का हवाई किराया सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना बढ़कर 14 से 16 हजार तक पहुंच गया है। 25 से 31 अक्तूबर के बीच बंगलूरू-बरेली का किराया 13 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

हवाई किराये पर एक नजर
तिथि                   बंगलूरू से बरेली    मुंबई से बरेली
25 अक्तूबर             20,376             14,739
26 अक्तूबर             16,845             23,683
27 अक्तूबर             19,922             14,739
28 अक्तूबर             19,132             14,739
29 अक्तूबर             13,695             16,336
30 अक्तूबर             19,132             14,739
31 अक्तूबर             12,225             16,000
नोट : ई-बुकिंग वेबसाइट के अनुसार किराया रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed