Honey Trap: लड़की की वीडियो कॉल बनी जी का जंजाल, रिटायर्ड कर्नल से वसूले 2.30 लाख रुपये, मांगा आईफोन
बरेली में रिटायर्ड कर्नल के लिए लड़की की वीडियो कॉल रिसीव करना महंगा पड़ गया। हनी ट्रैप गैंग ने उन्हें जाल में फंसा लिया। उनसे 2.30 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हनी ट्रैप गैंग ने रिटायर्ड सैन्य अफसर को जाल में फंसा लिया। इसके बाद गैंग के जालसाज ने खुद को क्राइम ब्रांच का आईपीएस बताकर उनसे 2.30 लाख रुपये ठग लिए। लड़की के सुसाइड करने की बात कहकर डराया और फिर केस बंद करने के बदले आई-फोन की मांग की। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी थाना क्षेत्र के निवासी सेना के कर्नल (रिटायर्ड) ने बताया कि 24 सितंबर की रात 10 बजे उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। उनके कॉल रिसीव होने से पहले ही कॉल कट हो गई। उन्होंने वापस कॉल की तो वीडियो में एक नग्न लड़की दिख रही थी। उन्होंने तुरंत ही कॉल कट कर दी। इसके बाद बार-बार कॉल आने पर उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया।
ये भी पढ़ें- मुहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ के साथ लिए सात फेरे, घरवालों से जताया खतरा
आईपीएस बताकर वसूली रकम
26 सितंबर को उनके पास दूसरे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईपीएस प्रेम प्रकाश बताते हुए कहा कि वह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से बात कर रहा है। उसने वीडियो के संबंध में पूछताछ की। बताया कि उसने यू ट्यूब पर वीडियो वायरल होने से रोक रखा है।आरोपी ने वीडियो वायरल होने के बाद बदनामी का डर दिखाकर वीडियो डिलीट करने के लिए राहुल शर्मा से संपर्क करने के लिए कहा। वीडियो वायरल होने की बात सुनकर वह डर गए।
उन्होंने राहुल से संपर्क किया। उसने वीडियो डिलीट करने के बदले 2.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। वीडियो डिलीट होने के संबंध में जब उन्होंने प्रेम प्रकाश को कॉल की तो उसने कहा कि लड़की ने खुदकुशी कर ली है। केस बंद करने के बदले में उसने आई फोन 14 प्रो की डिमांड की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा करते हुए कार्रवाई की जाएगी।