{"_id":"5ce2b5f4bdec22076759f2db","slug":"21558361588-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातघर की जमीन पर बना रहे थे अस्थायी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातघर की जमीन पर बना रहे थे अस्थायी गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिलेभर में अस्थायी गोशाला बनाने का काम चल रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत दबिहारी में भी प्रधान व सचिव के माध्यम से बरातघर परिसर में गोशाला बनाई जा रही थी। जानकारी होने पर डीएम ने तुरंत इस पर रोक लगा दी।
शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले में अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें आवारा गोवंश को रखा जा सके। इन आवारा पशुओं के खाने-पीने के लिए शासन की ओर से कुछ धनराशि प्रत्येक जनपद को मुहैया कराई गई है। निर्देश मिलने के बाद में जिला प्रशासन ने अस्थायी गोशाला बनाए जाने के लिए काम शुरू कर दिया। इसके तहत अब तक जिले में करीब सात सौ अस्थायी गोशाला बनाई जा चुकी हैं और बनाने का काम चल रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत दबिहारी में प्रधान व सचिव के माध्यम से बरातघर की जमीन पर अस्थायी गोशाला बनाई जा रही थी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की, जिस बाद में वहां पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। ग्राम पंचायत सचिव रिषीकांत शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद में वहां पर अस्थायी गोशाला बनाए जाने का काम रोक दिया गया है। अब बरातघर से कुछ दूरी पर गोशाला बनाई जा रही है, साथ ही चरी के लिए भी तीन बीघा जमीन तैयार की गई है।