फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग

नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग

Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में शुरू हुई बैरीकेडिंग
बरेली। लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। कलक्ट्रेट में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग करवाने की शुरुआत कर दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 मार्च की शाम तक यहां सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैरीकेडिंग के साथ बरेली और आंवला सीट के लिए रिटर्निंग अफसरों के कक्ष के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी तादाद में फोर्स भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। डीएम कोर्ट में बरेली और एडीएम वित्त के कोर्ट में आंवला के रिटर्निंग अफसर का कक्ष बनाया जा रहा है। रविवार को कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया। इसके साथ सौ मीटर के दायरे में बाहर गाड़ियों का प्रवेश रोकने के लिए भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है। नामांकन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के आसपास कड़ी चौकसी रहेगी। प्रत्याशियों के वाहनों को सौ मीटर पहले रोकने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही आरओ रूम में भी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता सहित स्वतंत्र प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग प्रस्तावों की संख्या निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed