फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोजा से मुरादाबाद तक मालगाड़ियों के लिए अलग से बिछेगी लाइन

रोजा से मुरादाबाद तक मालगाड़ियों के लिए अलग से बिछेगी लाइन

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोजा से मुरादाबाद तक मालगाड़ियों के लिए अलग से बिछेगी लाइन
बरेली। रेलवे 2023 तक रोजा से मुरादाबाद तक मालगाड़ियों के लिए दो अतिरिक्त लाइनें 560 करोड़ की लागत से बिछाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि दो लाइनों के बिछने से ट्रेनों की लेटलतीफी से छुटकारा मिल जाएगा। इस संबंध में नए वित्त वर्ष में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से शाहजहांपुर सेक्शन के बीच 168 किलोमीटर की दूरी है। सबसे अधिक ट्रेनें इसी सेक्शन में लेट होती हैं। दरअसल, दिल्ली और पंजाब की दिशा से आने वाली ट्रेनों से मुरादाबाद स्टेशन पर जाम की स्थिति हो जाती है। इसी बीच मालगाड़ियां गुजारी जाती हैं, जिससे यात्री ट्रेनें लेट होने लगती हैं।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के गुजारने के बाद ट्रेनें लेट होना शुरू होती हैं। अधिकतर ऐसा होता है कि मुरादाबाद से ट्रेन समय पर चलती है, लेकिन मालगाड़ी के आगे-आगे चलने से ट्रेन को रोक-रोककर चलाया जाता है। रेलवे का मानना है कि सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक मुनाफा मालगाड़ियों से होता है। कभी-कभी सवारी गाड़ी रोककर मालगाड़ी को गुजारा जाता है। अब रेलवे ने रोजा से मुरादाबाद तक 168 किलोमीटर के सेक्शन पर दो अतिरिक्त लाइनें बिछाने का फैसला किया है। रोजा से सीतापुर रूट पर तीन एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन हैं। उधर, सीतापुर से लखनऊ रूट पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अधिकारियों का मानना है कि रोजा से गोरखपुर और लखनऊ रूट की मालगाड़ियों के गुजारे जाने से ट्रेनें लेट नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी और वाईफाई
मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों को सीसीटीवी और वाईफाई से लैस किया जाएगा। सीसीटीवी से आपराधिक प्रवृति के लोगों और किसी घटना के बाद आरोपी को पकड़ने में सहायता मिलेगी। आरपीएफ और जीआरपी का मानना है कि कई घटनाओं का पता होने के बाद पता चला है तब तक अपराधी भाग जाता है। सीसीटीवी से अपराधी को स्टेशन परिसर में ही दबोच लिया जाएगा।

रोजा से मुरादाबाद तक 560 करोड़ रुपये की लागत से लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा मंडल के सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी और वाईफाई लगाया जाएगा।
- एके सिंघल, डीआरएम मुरादाबाद डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed