फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों में जमकर चली हॉकी

स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों में जमकर चली हॉकी

Sun, 20 Jan 2019 01:50 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों में जमकर चली हॉकी
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने हॉकी छीनकर हॉकी खिलाड़ियों को जमकर पीट डाला। एक हॉकी के खिलाड़ी को काफी चोटें आईं। हॉकी ग्राउंड पर करीब पंद्रह मिनट तक मारपीट होती रही। कोचों ने बमुश्किल हॉकी खिलाड़ियों को बचाया। पुलिस के पहुंचते ही एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग गए। अब मारपीट करने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित करके उनका स्टेडियम आना प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। हॉकी खिलाड़ी पुष्पेंद्र की बॉल एथलेटिक्स ट्रैक पर पहुंच गई। जब वह बॉल उठाने पहुंचे तो एक एथलेटिक्स खिलाड़ी उससे टकरा गया। इसमें दोनों को चोटें आई। हॉकी खिलाड़ी के मुंह से खून निकलने लगा तो उसने हॉकी उठाकर एथलेटिक्स खिलाड़ी के पैर पर मार दी। कोचों और खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। कुछ देर बाद ही एथलेटिक्स के करीब 20 खिलाड़ी हॉकी ग्राउंड पर पहुंच गए। पुष्पेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। उसको बचाने हॉकी के बाकी खिलाड़ी आए तो एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उनकी हॉकी छीनकर उनको पीटना शुरू कर दिया। हॉकी के भी करीब पंद्रह खिलाड़ी थे। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, इसमें पुष्पेंद्र के काफी चोट आई। आरएसओ को सूचना दी गई। बाकी कोच और आरएसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट खिलाड़ियों के बीच मारपीट होती रही। एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने हॉकी खिलाड़ियों का दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस पहुंचते ही एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग गए। पुलिस घायल खिलाड़ी को अस्पताल लेकर गई। उसने एथलेटिक्स खिलाड़ियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं बाकी हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि एथलेटिक्स में कोई कोच नहीं है। तैयारी करने वाले लड़के आते हैं और आए दिन बाकी खिलाड़ियों के साथ गुंडागर्दी करते हैं। उनके आईकार्ड भी नहीं बने हैं। स्टेडियम प्रशासन का कहना है कि मारपीट करने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित करके उनको प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी कोच अपने मैदान पर प्रैक्टिस करा रहे थे तब सूचना मिली कि हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों में मारपीट हो गई। हॉकी के एक दो खिलाड़ियों को चोट आई। मारपीट करने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित कर प्रतिबंधित किया जाएगा। स्टेडियम का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। - लक्ष्मी शंकर सिंह, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed