फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा नेता समेत दो की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़

भाजपा नेता समेत दो की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़

Tue, 08 Jan 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत दो की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़
पीलीभीत। भाजपा के कलीनगर मंडल उपाध्यक्ष धरमंगदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय शिवराम सिंह यादव और उनके मित्र अतुल श्रीवास्तव की मौत के बाद मंगलवार शाम जमकर बवाल हुआ। पुलिस कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोगों की मौत होने की बात कह रही है, जबकि परिजन सिर में गोली मारकर हत्या करना बता रहे हैं। इसी बीच लोग जमा हुए और कोतवाली गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आक्रोशित भीड़ असम हाईवे पर सिरसा चौराहा जा पहुंची। जाम लगाने के दौरान भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ कर दी और आगजनी की। हालात बेकाबू होने पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार शाम की है। पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर मंडी समिति के पास शिवराम और अतुल घायल हालत में पड़े मिले। उनके सिर में चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया। कुछ लोगों ने बताया कि बाइक से आते वक्त उन्हें कार सवार बदमाशों ने गोली मारी है। कुछ अन्य ने पूरनपुर की ओर से आ रही कार की टक्कर से घायल होना बताया। सीएचसी में इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई। वहां से रैफर करने पर शिवराम ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में परिजन और अन्य लोग जमा हो गए और हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कोतवाल राजेश सिंह ने कार की टक्कर से मौत होने की बात कही तो लोग भड़क गए। भीड़ ने कोतवाली गेट पर अतुल का शव रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ कमल सिंह ने कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा, लेकिन परिजन टाल गए और इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली से हटने के बाद भीड़ असम हाईवे सिरसा पर चौराहा पहुंच गई और जमा लगाकर कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। बैनर फाड़कर आग लगा दी। भीड़ का आक्रोश देख आसपास के व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके निकल गए। देर शाम तक एसपी, एएसपी भीड़ से बातचीत कर मामला शांत कराने में जुटे, लेकिन परिजन कार सवार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed