फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्लाक और ट्रेनों की देरी के बीच पिसे यात्री

ब्लाक और ट्रेनों की देरी के बीच पिसे यात्री

Tue, 04 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक और ट्रेनों की देरी के बीच पिसे यात्री
सोमवार का दिन यात्रियों के लिए बेहद खराब गुजरा। दिन में लखनऊ जाने वालों को ट्रेनें मिली नहीं और लखनऊ से आने वालों की ट्रेनें लेट आईं। ब्लाक और देरी के बीच यात्री परेशान होते रहे। प्लेटफार्म एक, दो और तीन यात्रियों के खचाखच भरे रहे। जंक्शन से ढाई बजे रवाना होने वली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने छह बजे चली, सुबह आठ बजे आने वाली किसान एक्सप्रेस शाम सवा सात बजे जंक्शन पहुंची। लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग अनुभाग ने सुबह साढ़े नौ बजे से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोककर पटरियों की मेंटीनेंस और कमजोर पटरी को बदलना शुरू किया गया। सोमवार को राज्यरानी एक्सप्रेस को नहीं चलाया गया। जंक्शन से दोपहर 12.20 से शाम 5.20 बजे तक ब्लाक लिया गया। बिलपुर स्टेशन पर दोपहर एक बजे से ब्लाक शुरू हुआ। डाउन लाइन पर दिन भर ट्रेनें नहीं चलीं, लेकिन अप लाइन पर ट्रेनों का टाइम टेबल भी बिगड़ा रहा। दोपहर 12.40 बजे पहुंचने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने सात, 11 बजे पहुंचने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस शाम सात बजे, गुवाहाटी एक्सप्रेस 1.15 मिनट पर जंक्शन पहुंची। डेली पैसेंजर भी ट्रेनों की लेटलतीफी देखकर लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, अब अप लाइन पर ब्लाक लिया जाएगा, हालांकि इसकी घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान पटरियों की स्लीपर और साठ किलो वजन की पटरियां बिछाई गईं।
विज्ञापन


अप लाइन पर ट्रेनें गुजरने से रुका काम
बरेली/फतेहगंज। बिलपुर स्टेशन पर दोपहर एक से शाम चार बजे तक ब्लाक लिया गया। बिलपुर से मीरानपुर कटरा तक स्लीपर को निकालकर अधिक वजन के स्लीपर और पटरियां डाली गईं। इस दौरान हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया, लेकिन आरपीएफ फोर्स की वजह से जाम ज्यादा देर नहीं लग सका। अप लाइन की ट्रेनों के संचालन से काम रुक-रुक कर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन लाइन (लखनऊ जाने वाली ट्रेनें)
त्रिवेणी एक्सप्रेस----साढ़े पांच घंटे
सियालदह एक्सप्रेस----छह
गुवाहाटी एक्सप्रेस----सात
काशी विश्वनाथ----डेढ़ घंटे
श्रमजीवी एक्सप्रेस---सवा दो घंटे
मुगलसराय एक्सप्रेस---साढ़े तीन घंटे
किसान एक्सप्रेस----दस घंटे
जननायक एक्सप्रेस---12 घंटे
गरीब रथ एक्सप्रेस---9.30 घंटे
हिमगिरि एक्सप्रेस---पांच घंटे
राज्यरानी एक्सप्रेस कैंसल


अप लाइन (लखनऊ से आने वाली ट्रेनें)
सियालदह एक्सप्रेस---1.30 घंटे
गुवाहाटी एक्सप्रेस----3.35 घंटे
त्रिवेणी एक्सप्रेस---छह 12491
मुगलसराय एक्सप्रेस---पांच घंटे
किसान एक्सप्रेस---ढाई घंटे
पंजाब मेल---ढाई घंटे
शहीद एक्सप्रेस--चार घंटे
मोरध्वज एक्सप्रेस---17 घंटे
गरीबरथ एक्सप्रेस---पांच घंटे
जनसेवा एक्सप्रेस---तीन घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed