फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ..और दुल्हन की तरह सज गया प्रियंका का घर

दुल्हन की तरह सज गया प्रियंका चोपड़ा का घर, देखने वालों की लगी भारी भीड़

Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
..और दुल्हन की तरह सज गया प्रियंका का घर
प्रियंका चोपड़ा का घर - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार प्रियंका का घर भी दुल्हन की तरह सज गया। ‘अमर उजाला’ में प्रियंका के घर के सूनेपन की खबर प्रकाशित होने के बाद शहरवासियों ने अपने प्रयास से घर को सजा दिया। घर को सजाने के दौरान भारी भीड़ इकट्ठा होने पर यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिसकर्मियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी। मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने घर की सजावट होते देख मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने में मदद की ताकि कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


बता देें कि दोपहर करीब एक बजे व्यापारी नेता कुलभूषण शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी समेत अन्य लोग उनके सिटी स्टेशन माल रोड के पास स्थित आवास पहुंचे। जो अपने साथ घर को सजाने के लिए डेकोरेटर भी लाए थे। उन्होंने घर का हर एक कोना देखा और सजावट केयर टेकर प्रेमशंकर पांडे से मुलाकात कर सजावट करने लगे। इस बीच घर की सजावट देख प्रियंका के परिजनों की अफवाह सुन लोगों का जमावड़ा लगने लगा। जिससे अव्यवस्था होने पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक शुक्ला मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक वहां रहे। शाम करीब पांच बजे तक सजावट का क्रम चला। रामकृष्ण के मुताबिक बरेली की बिटिया प्रियंका भले ही जोधपुर में शादी कर रहीं हो लेकिन उनका ‘मायका’ बरेली ही है। बरेली का नाम देश और विदेश में रौशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा का घर सजाना बरेली के लोगों का फर्ज है। जिसे समझते हुए घर सजाया गया।
विज्ञापन


संजोकर रखी हैं घर में प्रियंका की ‘यादें’
प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि करीब 18 वर्ष पहले परिवार बरेली से शिफ्ट हो गया है। लेकिन घर में प्रियंका की यादें रची बसी हैं। प्रियंका के पिता की बनाई पेंटिंग, फैमिली फोटोग्राफ, प्राइज, अवॉर्ड आदि सब यहीं सहेजकर रखे हुए हैं। प्रियंका का स्टडी रूम में भी सजावट की गई है। बताया कि शहरवासियों ने घर को सजाया, जिससे अब यहां रौनक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed