{"_id":"5bf1c741bdec2269ab3a1ad2","slug":"21542571841-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन का आयोजन
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। धन-धन साहिब गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सुभाष नगर गुरुद्वारा से नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। नगर कीर्तन कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी, कोतवाली, कुतुबखाना, घंटाघर होता हुआ कोहाड़ापीर पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में मौजूद संगत ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी न होने देने समेत गंदे रास्तों की साफ -सफाई का पूरा ध्यान रखा।
नगर कीर्तन में पंजाब से आए दलेर खालसा गतका ग्रुप ने अपने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब का पाइप बैंड नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रहा। मुरादाबाद से आए वीर जी पूरे नगर कीर्तन में पुष्पवर्षा करते रहे। बरेली के गुरु गोबिंद सिंह, गुरु नानक खालसा, रिखी सिंह स्कूल के बच्चे सामाजिक संदेश देते हुए चल रहे थे। स्त्री सत्संग की महिलाओं ने शबद कीर्तन कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।
घंटाघर से कोहाड़ापीर तक गुरु साहिब की पालकी संगत अपने कंधों पर सेवा करते हुए लेकर गई। पालकी के आगे संगत सफाई कर जल का छिड़काव करते हुए चल रही थी। कीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर जलपान वितरण किया गया।