फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now govt will pay fees for girls till graduation

बेटियों की स्नातक तक पढ़ाई का खर्च भी अब सरकार उठाएगी

Fri, 22 Jun 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 22 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now govt will pay fees for girls till graduation
उच्च शिक्षा हासिल करने में छात्राओं की मदद के लिए सरकार ने अहिल्या बाई कन्या नि:शुल्क योजना को इस साल से अमल लाने का फैसला किया है। इसका लाभ पिछले शैक्षिक सत्र की छात्राओं को भी मिलेगा। हालांकि अभी सरकार छात्राओं की स्नातक तक की ही शिक्षा का खर्च उठाएगी। शासन ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से स्नातक में अध्ययनरत छात्राओं की संख्या, उनसे वसूले जाने वाले शुल्क और नि:शुल्क शिक्षा पर आने वाले व्यय भार की सूचना मांगी है।
विज्ञापन


ट्यूशन फीस या पूरी फीस होगी माफ, यह अभी स्पष्ट नहीं
संयुक्त शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कुलसचिव को इस बाबत पत्र जारी किया है। इसकी प्रतिलिपि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। विश्वविद्यालय और कॉलेजों से तत्काल सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। शासन ने एक फार्मेट भी जारी किया है। इसमें विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर अलग-अलग संकाय जैसे कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में छात्राओं की संख्या, फीस, परीक्षा एवं खेल शुल्क आदि का विवरण मांगा गया है। राजकोष में कितना पैसा जमा होता है उसका भी ब्योरा मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ करेगी या पूरी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि योजना का लाभ छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2017-18 से मिलेगा। यानी इस बार छात्राओं को शुल्क देना नहीं होगा।
विज्ञापन


अहिल्या बाई कन्या नि:शुल्क योजना के तहत छात्राओं को स्नातक मुफ्त शिक्षा दी जानी है। इस दायरे में विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेजों की छात्राएं आएंगी। शासन ने आदेश जारी कर दिया है। सभी संस्थानों से छात्राओं को फीस का ब्योरा मांगा है। - डॉ. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed