{"_id":"5943ff044f1c1be1588b460a","slug":"21497628420-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम गोदाम बनाने को दो करोड़ आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम गोदाम बनाने को दो करोड़ आए
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखने के लिए गोदाम की आवश्यकता थी, जिसे बनाने के लिए दो करोड़ रुपये तीन महीने पहले जिला प्रशासन को मिल गए, लेकिन जमीन नहीं मिल पाई है। एडीएम प्रशासन एसपी सिंह ने बताया कि गोदाम बनाने के लिए 21 जून को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में परसाखेड़ा में जमीन लेने के लिए प्रस्ताव पास कराने की कोशिश की जाएगी।
जिले में ईवीएम रखने के लिए कहीं गोदाम नहीं है। लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम राज्य भंडारण निगम के परसाखेड़ा स्थित गोदाम में रखी गई हैं। प्रशासन ने चुनाव आयोग को गोदाम बनाने के लिए धनराशि की मांग की थी। आयोग के हरीझंडी मिलने के बाद जिले के गोदाम के लिए रुपयों की डिमांड भेज दी गई। इस पर चुनाव आयोग ने ईवीएम गोदाम के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। ईसीओ से बार-बार पूछा जा रहा है कि दो करोड़ का इस्तेमाल कब तक होगा। प्रशासन ने नगर निगम से परसाखेड़ा में गोदाम के लिए जमीन मांगी है। नगर निगम के जमीन मिलने के बाद ही ईवीएम गोदाम बन पाएगा।
वीपी पैड के गोदाम को भी बनेगा प्रस्ताव
ईवीएम के साथ वीपी पैड रखने के लिए गोदाम बनाने को भी भारत निर्वाचन आयोग ने प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि एडीएम प्रशासन से वीपी पैड रखने को गोदाम का प्रस्ताव बनाने के संबंध में बात हुई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा।