फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर तरस रहा पानी के लिए, नलकूप कर्मी फरमा रहे आराम

शहर तरस रहा पानी के लिए, नलकूप कर्मी फरमा रहे आराम

Wed, 07 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
शहर तरस रहा पानी के लिए, नलकूप कर्मी फरमा रहे आराम
बरेली।
विज्ञापन

गर्मी में शहर पानी के लिए तरस रहा है। कर्मचारी नलकूप खुला छोड़कर आराम फरमा रहे हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक बलराम सिंह ने शहर के नलकूप और ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं स्टाफ नदारद मिला तो कहीं नलकूप चल ही नहीं रहा था। टंकी परिसर में गंदगी भी मिली। जीएम ने रिपोर्ट बनाकर मेयर और नगर आयुक्त को दी है।
मंगलवार को वीरभट्टी का नलकूप चल रहा था, लेकिन कोई भी स्टाफ नहीं था। पुराने नलकूप पर स्टाफ भी मिला। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति हो रही थी। विश्वनाथपुरम् परिसर में नलकूप चल रहा था, यहां ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई की जा रही थी। सुभाष नगर नलकू प पर कोई स्टाफ नहीं था, जबकि नलकूप चल रहा था। सिठौरा गए महाप्रबंधक को नलकूप बंद मिला। टंकी से सप्लाई हो रही थी। टंकी की दीवार में लीकेज की समस्या दिखी जिसे ठीक ही नहीं कराया गया। इसके लिए उन्हाेंने जल निगम को पत्र भेजने की राय दी।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ नलकूप पर कोई स्टाफ नहीं मिला। यहां पार्षद चित्रा मिश्रा ने महाप्रबंधक को बताया कि ओवरहेड टैंक द्वारा आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण पूर्ण प्रेशर से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस ओवरहेड टैंक पर अभी तक लेबल इंडीकेटर, पाइप लाइन वाशिंग लाइन व ओवर फ्लो की व्यवस्था नहीं की गई है। जलनिगम को इसमें काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed